फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला के मंच पर नेताओं की ‘लीला’

Mon, 17 Oct 2016 11:41 PM IST
निशांत खनी,  हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता के बीच कब, कहां और कैसे हाजिरी लगानी है, नेता बखूबी जानते हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक है। चुनाव में दावेदारी की ताल ठोक चुके नेताओं के लिए रामलीला का मंच जनता के बीच खुद की हाजिरी लगाने का सबसे बड़ा प्लेटफार्म बन रहा है। ग्रामीण इलाकों में रामलीला अभी भी चल रही हैं। संभावित प्रत्याशियों में रामलीला के मंच से अपनी ‘लीला’ दिखाकर माइक पर गला साफ करने की होड़ मची है। 
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों में रामलीला का जबर्दस्त क्रेज है। मंचन देखने के लिए खासी भीड़ भी जुटती है और नेता इसी भीड़ को वोट बैंक में तब्दील करने की जुगत में हैं। खासकर कालाढूंगी विधानसभा में नेताओं के बीच इसके लिए होड़ मची है। विधानसभा क्षेत्र में कई जगहों पर रामलीला का मंचन चल रहा है। संभावित प्रत्याशी और उनके समर्थक जनता के बीच हाजिरी लगा रहे हैं। इसके लिए नेताओं ने रोस्टर तक बनाया है। एक नेता के रामलीला में पहुंचने के बाद अगले दिन दूसरा तो तीसरे दिन तीसरा नेता गला साफ करने पहुंच रहा है। 

कालाढूंगी क्षेत्र में विधायक बंशीधर भगत, उनके पुत्र विकास भगत, भाजपा प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, कालाढूंगी विकास मंच अध्यक्ष महेश शर्मा, हरेंद्र दरमवाल, भोला दत्त भट्ट और संजय किरौला अधिकतर रामलीला के मंचों पर नजर आए। भीमताल विधानसभा में भी रामलीला मंचों में दीप प्रज्वलित करने के लिए नेताओं की लाइन लग रही है। रामलीलाएं हर साल होती हैं, लेकिन नेताओं की मौजूदगी गिनती भर की रामलीलाओं में दिखती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें