फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गिद्धपुरी में 55 साल बाद जलाया गया रावण का पुतला

Thu, 26 Oct 2023 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
किच्छा के ग्राम गिद्वपुरी में दशहरे के लिए तैयार राम लक्ष्मण व हनुमान
विज्ञापन
किच्छा। निकटवर्ती ग्राम गिद्धपुरी की रामलीला में 55 साल बाद ग्रामीणों ने रावण के पुतले का दहन किया। गांव के सिंधी समाज के मुखिया किशन लाल, चिम्मन लाल, मंघू मल, गुलशन सिंधी, हरीश कुमार, मोहन लाल, नरेंद्र बागवानी, रमेश चंद, रेवा चंद, दयाल दास बजाज की मौजूदगी में विधायक तिलक राज बेहड़ ने श्रीराम की सेना की आरती की। लंबे समय बाद रावण का पुतला दहन होने से ग्रामीण उत्साहित हैं। मंगलवार को वहां धूमधाम से दशहरा मनाया गया। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। वहां सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा मुख्य अतिथि थे। इधर, बताया गया कि पहले वहां बिजली के बिना गर्मियों में रामलीला का मंचन किया जाता था। उस समय गांव के खीमामल, गंगाराम, नारायण दास आयलानी, रामूमल, वासदेव कारयाणी, खेमचंद आदि अभिनय करते थे। पटेरी, छिनकी, बीरुनगला, दोपहरिया के ग्रामीण तब रामलीला देखने यहां आते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें