फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ के ग्रामीणों ने एसएसपी को घेरा

Tue, 03 Feb 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ ब्लाक के किलोर निवासी हर्षवर्द्धन सिंह की बेटी की दहेज हत्या के मामले में अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सोमवार को एसएसपी आवास घेरा। उन्होंने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर गांव में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का ऐलान किया है। एसएसपी के जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


एसएसपी को सौंपे पत्र में रेनू के पिता हर्षवर्द्धन सिंह ने कहा कि 10 माह पूर्व उनकी बेटी का विवाह गहना पोखरी गांव (थाना मुक्तेश्वर) के मनोज सिंह देवलिया पुत्र मोहन सिंह देवलिया के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोग रेनू के साथ मारपीट करते थे।

23 जनवरी 2015 को रेनू के पति और देवर कुंदन सिंह देवलिया ने उसकी दहेज न देने पर हत्या कर दी। रेनू के पिता ने कहा 24 जनवरी 2015 को थाना मुक्तेश्वर में एफआईआर दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन


एसएसपी को घेरने वालों में ब्लाक प्रमुख पुष्पा नेगी, कनिष्ठ उप प्रमुख भावना भंडारी, पूर्व प्रमुख लाखन सिंह नेगी, बच्ची सिंह नेगी, राम सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह चिलवाल, पूर्व प्रधान मदन सिंह नेगी, प्रधान दया आर्या, अंजू नेगी, दीपा नेगी, मनोज सिंह नेगी, मनोहर सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें