रामनगर सोनीपत में हुई ओपन मिस्टर इंडिया की विजेता ट्रॉफी के साथ जीवन सिंह रावत।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर निवासी जीवन ने एक सप्ताह में दो बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताएं जीतकर नाम रोशन किया है। जीवन चार मार्च को सोनीपत में ओपन मिस्टर इंडिया का खिताब जीतने के बाद आठ मार्च को दून में मिस्टर उत्तराखंड चुने गए हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से उन्हें बॉडी बनाने का शौक था और इसी शौक को लक्ष्य बना लिया। जीवन सिंह ने बताया कि इस जीत के पीछे उनके परिवार, गुरु और दोस्तों का सहयोग है।