फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के लिए निकाली रैली

Mon, 06 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
पर्यावरण दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। सीवाईएसएस ने तीन दिवसीय पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाया। पहले दिन एसडीएम कोर्ट के बाहर हस्ताक्षर अभियान से पर्यावरण का संकल्प दिलाया गया। दूसरे दिन एमबीपीजी कालेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और पौधे लगाए गए। आखिरी दिन शहर में पर्यावरण संरक्षण के लिए  रैली निकाली गई। शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह ने किया। इस दौरान मिमांशा, संदीप, ज्योति पांडे, पूजा कोरंगा, हेम शर्मा, रुचिका गोस्वामी, देवेश बोरा, सुनील जोशी, हिमांशु मौजूद थे। 

85 वर्षीय वृद्धा ने पौध लगाकर दिया संदेश
हल्द्वानी। वनांचल ग्राम सेवा संस्थान की पहल पर भी पौधरोपण किया गया। स्वतंत्रता सेनानी स्व. पंडित संत राम शर्मा की 85 वर्षीय वृद्धा पत्नी ने चंदन का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संस्था ने दो हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इस दौरान मयंक शर्मा, अनुराधा शर्मा, सीमा फर्तल, अंकिता राय, मनोज नगरकोटी और मंजू भट्ट मौजूद थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शीशमहल में किया वृक्षारोपण
हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल एवं गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति के नेतृत्व में शीशमहल रामलीला मैदान में वृक्षारोपण किया। मंडी सभापति सुमित हृदयेश, वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी, डीएलएम जेपी भट्ट ने वृक्षारोपण में नीम, आंवला, अमरूद, हरड़ और बेल के पेड़ लगाए। मंडी सभापति ने कहा कि उत्तराखंड हरित प्रदेश है। सभी को इसकी रक्षा और संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। इस दौरान राजेंद्र बिष्ट, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, मनीष गौड़, गिरीश तिवाड़ी, भूपेंद्र बिष्ट, राजकुमार यादव, प्रमोद कुमार और किशोर ब्लयूटिया मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें