कूर्मांचल बैंक कर्मियों ने सहकारिता के आधार पर कर्मचारी सेवा नियमावली बनाते हुए लागू करने समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर रविवार को विशाल रैली निकाली। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने शीघ्र ही उनकी मांगों का समाधान नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की धमकी दी।
कूर्मांचल बैंक कर्मियों के आंदोलन को समर्थन देते हुए बड़ी संख्या में विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने रैली में शिरकत की। रैली सदर बाजार होते हुए बुद्ध पार्क तक पहुंची। बुद्ध पार्क में हुई सभा में वक्ताओं ने सेवा नियमावली के साथ ही सर्वमान्य स्थानांतरण नीति बनाने और उत्तरांचल सहकारी समिति अधिनियम 2003 के प्रावधानों का उल्लंघन कर की गई सीधी स्थायी भर्ती को निरस्त करने की मांग की।
सभा को कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष पूरन लाल साह, महासचिव संजीव कुमार साह, केएन शर्मा, राम सिंह महर, महेश शर्मा, प्रवीण साह, संजीव साह, जितेंद्र सती, अक्षय कुमार साह, हरीश चंद्र साह, विनोद कुमार सिंह, सुनील नेगी, विरेंद्र मेहता, प्राचीव राणा, नीरज साह, अतुल हरबोला आदि ने संबोधित किया।