फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश रोशन ने की एफआईआर के खिलाफ याचिका दायर 

Sat, 20 Aug 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
जाने-माने फिल्म निर्माता व निर्देशक राकेश रोशन ने फिल्म क्रिश-3 की कहानी चोरी कर फिल्म बनाए जाने संबंधी एफआईआर निरस्त कराए जाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में पुन: याचिका दायर की है।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई शनिवार को न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी के समक्ष होगी। बता दें कि इस माह पूर्व में भी राकेश रोशन ने कोर्ट में इस संबंध में याचिका दायर की थी, लेकिन सुसंगत धाराओं में नहीं होने के कारण उस याचिका को वापस ले लिया था।

कोर्ट ने उन्हें पुन: याचिका दाखिल करने की छूट दी थी, इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार को पुन: याचिका दाखिल की।  

 राकेश रोशन के खिलाफ देहरादून के डालनवाला थाने में देहरादून निवासी रूपनारायण सोनकर ने 21 मई  2016 को एफआईआर लिखाई थी, जिसमें आरोप लगाया था कि उसके लिखे उपन्यास सुअरदान के कई हिस्सों को राकेश रोशन ने अपनी फिल्म क्रिश-3 में दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एफआईआर में यह भी कहा कि राकेश रोशन ने 1957 के कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 का उल्लंघन किया है, जिसके लिए उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें