फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शहद के व्यापार से रजनी ने बढ़ाई खुद की आजीविका

Sat, 08 Mar 2025 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल। वर्तमान समय में पहाड़ की महिलाएं भी शहर की महिलाओं की तरह हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का काम कर रही है। ऐसा ही कुछ भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत भल्यूटी की ग्राम प्रधान रजनी रावत ने मौनपालन का स्वरोजगार कर खुद को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को रजनी को देहरादून में उद्यान विभाग ओर से उत्तराखंड प्रगतिशील महिला सम्मान कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

रजनी ने बताया कि वह 10 साल से पति धमेंद्र सिंह रावत और ससुर नरेंद्र सिंह रावत के सहयोग से मौनपालन का कारोबार कर रही है। वर्तमान में वह 150 से अधिक मौन बक्सों में शहद का कारोबार कर सालाना 2.50 लाख से तीन लाख रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं। रजनी ने बताया कि थोक में शहद को 130 रुपये किलो तक और फुटकर में 500 रुपये किलो तक बेच रही हैं। रजनी ने कहा कि समर्थन मूल्य घोषित नहीं होने से मौनपालकों को परेशानी उठनी पड़ती है। यदि सरकार समर्थन मूल्य घोषित कर दे तो मौनपालन का कारोबार और बढ़ सकता है। बताया कि उन्होंने मौनपालन के कारोबार में दो लोगों को जोड़ा है। उन्होंने कहा कि महिला दिवस पर सम्मानित करना उनके लिए गर्व की बात है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें