फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाई तो मिली जान से मारने की धमकी

Sat, 17 Oct 2026 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। क्षेत्र में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी को जान से मारने, अपहरण करने और घर में वाहन घुसाकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का प्रकाश में आया है। मामले में जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों, छात्र नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली पहुंचकर एसएसआई दीपक बिष्ट को तहरीर सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए आबादी वाले संकरे मार्ग पर ओवरलोड डंपर को रोका गया था। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन सीज कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज व्यक्ति ने पीयूष जोशी को फोन पर गाली-गलौज करते हुए सीज वाहन पर लगे 60 से 65 हजार रुपये के जुर्माने की भरपाई करने का दबाव बनाया। साथ ही रास्ते में मिलने पर जानलेवा हमला करने, बांधकर उठा ले जाने और घर में दर्जनों वाहन घुसाकर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। एसएसआई दीपक बिष्ट ने निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें