रामनगर। बारिश के पानी को रोजमर्रा के कार्य में इस्तेमाल करने के लिए विभागों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाए जा रहे हैं। जल संस्थान की ओर विभिन्न सरकारी कार्यालयों में इसे लगाने के लिए पत्र भेजा था। इसके लिए सिंचाई विभाग ने अपनी मंजूरी दी है। अब जल्द ही सिंचाई विभाग के कार्यालय को रेन वॉटर हार्वेस्टिंग प्लांट से लैस किया जाएगा।
रामनगर के सभी सरकारी विभागों के कार्यालयों को रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के प्लान से लैस किया जाना था। इसके ट्रायल के लिए जल संस्थान कार्यालय में 11 लाख 82 हजार रुपये की लागत से 10 केएल क्षमता का प्लांट लगाया गया। जल संस्थान के ईई मनोज गंगवार ने बताया कि सिंचाई विभाग की ओर से प्लांट लगाने के लिए सहमति मिली है। एक बार फिर कुछ विभाग को योजना से जुड़ने के लिए पत्र भेजा जाएगा। इसके बाद फाइनल रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। निर्देश के बाद ही प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।