इस वर्ष अप्रैल में पूरे महीने मौसम का मिजाज बदलता रहा। हर तीसरे-चौथे दिन बारिश और ओलावृष्टि हुई। बेमौसम बारिश ने जहां किसानों की फसल को चौपट कर दिया, वहीं जनजीवन भी खासा प्रभावित रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अप्रैल में इस बार हुई बारिश ने पिछले 11 वर्षों का रिकार्ड तोड़ा है।
इससे पहले अप्रैल 2004 में 33.7 मिमी बारिश हुई थी। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि वर्ष 2004 अप्रैल में ही सर्वाधिक बारिश हुई थी। इस साल अप्रैल में 20.1 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विज्ञानी के मुताबिक इस बार ओलावृष्टि के कारण फसल बर्बाद हुई।
वर्ष (अप्रैल) बारिश (मिमी में)
2004 33.7
2005 4.4
2006 3.0
2007 16.2
2008 14.4
2009 18.0
2010 0.6
2011 5.8
2012 7.4
2013 8.4
2014 13.0
2015 20.1