फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बारिश-अंधड़ ने उड़ाई बिजली, ओले भी गिरे

Wed, 04 Jun 2025 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश और अंधड़ के साथ ओले गिरे। इससे तापमान में गिरावट आ गई। बारिश के दौरान कई जगह पर्यटक रास्ते में फंसे रहे। शाम को तेज हवाओं के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस कारण तल्लीताल और जू क्षेत्र में करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। रात सवा आठ बजे बिजली कर्मियों ने फाल्ट ठीककर आपूर्ति बहाल की। मंगलवार को नैनीताल का न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


नैनीताल और आसपास के इलाकों में सुबह तेज हवाओं संग मूसलाधार बारिश हुई। करीब 15 मिनट तक शहर में ओले गिरे। इसके बाद दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर बाद दोबारा तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश के बीच बिजली गुल हो गई। पाइंस से नैनीताल के बीच सप्लाई लाइन में फाल्ट से तीन घंटे तक तल्लीताल और जू रोड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली कर्मियों ने फाल्ट ठीक कर सवा आठ बजे आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

एसडीओ पर्यंक पांडे ने बताया कि पाइंस क्षेत्र से नैनीताल की आपूर्ति लाइन में फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें