फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: नैनीताल के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी से गेहूं, आलू और सेब की फसलों को मिला लाभ

Sat, 24 Jan 2026 01:43 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

नैनीताल जिले के पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार को हुई बारिश और बर्फबारी से किसानों की फसलों को भरपूर नमी मिली है।
विज्ञापन
बारिश और बर्फबारी से किसानों को मिली राहत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार को हुई बारिश और बर्फबारी से किसानों को राहत मिली है। धानाचूली, पहाड़पानी, मुक्तेश्वर, रामगढ़, हरतोला, नथुवाखान, मनाघेर, नाई क्षेत्र में बारिश से गेहूं, सरसों, जौ, मटर और आलू की फसलों को नमी मिली है। साथ ही बर्फबारी होने से सेब उत्पादक किसान भी खुश हैं। नगदल के किसान गणेश दत्त जोशी और महतोलियागांव सुरेश भट्ट ने बताया कि लंबे समय से किसान बारिश की उम्मीद लगाए हुए थे।

विज्ञापन


शुक्रवार को हुई बारिश से खेतों में लगी गेहूं, आलू, मटर की फसलों के साथ सेब के बागानों में लगे सेब को लाभ मिला है। वहीं शुक्रवार की रात बर्फबारी के चलते सड़क बंद होने से पहाड़पानी-धानाचूली मोटर मार्ग पर वाहन चालकों और यात्रियों को वाहनों में रात गुजारने को मजबूर होना पड़ा। शनिवार को सड़क खुलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें