फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: ट्रेन की चपेट में आने से युवक के कई अंग कटे, नहीं पहुंची एंबुलेंस, आधे घंटे तक तड़पता रहा

Fri, 16 Jun 2023 05:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3 बजे हल्द्वानी-चोरगलिया रोड का क्राॅसिंग बंद थी। इसी बीच नईम रेलवे ट्रैक पार करने लगा और ट्रेन के चपेट में आ गया। हादसे में नईम के शरीर के कई अंग कट गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए लोगों ने एंबुलेंस बुलाई जो मौके पर नहीं पहुंची और घायल आधा घंटे तक मौके पर पड़ा तड़पता रहा। आखिर में भाई उसे ई-रिक्शा से अस्पताल ले गया।

विज्ञापन


लाइन नंबर 8 बनभूलपुरा निवासी नईम (26) पुत्र कल्लू की कबाड़ की दुकान है। तीन भाइयों में सबसे छोटा कल्लू के बारे में बताया जाता है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3 बजे हल्द्वानी-चोरगलिया रोड का क्राॅसिंग बंद थी। इसी बीच नईम रेलवे ट्रैक पार करने लगा और ट्रेन के चपेट में आ गया। हादसे में नईम के शरीर के कई अंग कट गए।

Haldwani: गाय से अप्राकृतिक क्रूरता पर लोगों ने समुदाय विशेष के युवक को पीटा, सर गंजा कर मुंह पर पोती कालिख
विज्ञापन


मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को फोन किया गया। इसके बाद एंबुलेंस के आने का इंतजार किया जाने लगा। इसी बीच सूचना पाकर नईम का बड़ा भाई फईम मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


भाई की हालत देखकर वह कुछ देर के लिए बदहवास हो गया। इस बीच करीब आधा घंटा गुजर गया और नईम ट्रैक पर पड़ा तड़पता रहा लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। आखिर में फईम घायल भाई को ई-रिक्शा से लेकर अस्पताल पहुंचा। नईम का खून काफी बह चुका है और चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। इधर, डॉ. भागीरथी जोशी का कहना है कि एंबुलेंस किन कारणों से नहीं पहुंची, इसका पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें