फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रेल संरक्षा आयुक्त ने इज्जतनगर-लालकुआं-काशीपुर रेलखंड का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीत सक्सेना ने सोमवार को इज्जतनगर-लालकुआं-काशीपुर रेलखंड का विस्तृत विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेल संरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही रेल पथ, पुलों और ट्रैक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की।
विज्ञापन

आयुक्त ने विशेष रूप से रेलखंड पर स्थित स्टील गर्डर ब्रिज संख्या 92 का निरीक्षण कर उसकी तकनीकी स्थिति, मजबूती एवं सुरक्षा मानकों की पड़ताल की। उन्होंने अधिकारियों को पुलों एवं ट्रैक की नियमित निगरानी, समय-समय पर रखरखाव और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिग्नल व्यवस्था, ट्रैक फिटनेस, संरक्षा उपकरणों और रेल संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को भी परखा गया। इस मौके पर प्रमुख मुख्य इंजीनियर नीलमणि, मुख्य ब्रिज इंजीनियर राजीव वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें