फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गायब नहीं होगा रेलवे का बुक पार्सल, पीएमएस से मिलेगी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
उदय सेठ
विज्ञापन

हल्द्वानी। रेलवे के जरिये पार्सल मंगवाने वाले उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब उनका बुक पार्सल रास्ते से गायब नहीं होगा, बल्कि पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएमएस) एप के जरिये उनके मोबाइल पर इसकी सूचना लगातार मिलती रहेगी। पहले और दूसरे चरण में बड़े स्टेशनों पर इसे लागू किया जा चुका है। अब तीसरे चरण में पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों पर यह सुविधा लागू की जा रही है।
रेलवे में बुक पार्सल कहां है, पार्सल ट्रेन में लोड हुआ कि नहीं और कहां तक पहुंचा इस जानकारी के लिए अब रेल उपभोक्ताओं को स्टेशन के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। रेलवे प्रशासन और सेंटर फार रेलवे इंफार्मेशन सिस्टम की ओर से पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएमएस) एप लागू किया है। इसके जरिये पार्सल ऑनलाइन बुक होंगे, मोबाइल पर बुक पार्सल की अपडेट सूचना मिलती रहेगी।
विज्ञापन


बार कोड से होगा ट्रेस
पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम से बुकिंग पूरी तरह से ऑनलाइन हो जाएगी। सामान बुक होने के साथ ही उपभोक्ता को एक बार कोड मिल जाएगा। उसके माध्यम से उपभोक्ता के मोबाइल पर पार्सल की अपडेट जानकारी मिलती रहेगी। पार्सल कब निकला और कहां पहुंचा, एसएमएस के जरिये इसकी सूचना मिलती रहेगी।
विज्ञापन



पीएमएस सिस्टम सेपार्सल भेजने की प्रक्रिया को सरल, फ्रेंडली और पारदर्शी बनाया गया है। इज्जतनगर मंडल के काठगोदाम स्टेशन में पीएमएस के उपकरण पहुंच गए है, लेकिन स्टेशन में स्थित पार्सल रूम के ऑफिस के नया भवन का निर्माण होना है। इसके कारण शिफ्टिंग कार्य के चलते अभी पीएमएस लागू नहीं हो पाया है। नया ऑफिस बनने के बाद काठगोदाम स्टेशन में पीएमएस लागू हो जाएगा।
-रेलवे इज्जतनगर मंडल पीआरओ, राजेंद्र सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें