फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बिना पंजीकरण होटल चालाना महंगा पड़ा, होटल नैनीताल इन हुआ सील

Thu, 02 May 2024 05:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। प्रशासनिक अधिकारियों की अगुवाई में सुरक्षाबल की मौजूदगी में विभिन्न विभागों की टीम ने बिना पंजीकरण के होटल चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। ऐसे में अभियान के पहले दिन मल्लीताल स्थित एक होटल में अनियमितताएं मिलने पर उसे सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

नैनीताल में बिना पर्यटन विभाग में पंजीकरण के कई भवन व संपत्तियों का व्यवसायिक रूप में संचालन किया जा रहा है। यही नहीं, घरेलू दरों पर बिजली व पानी के बिलों का भुगतान कर मूलभूत सुविधाएं ले रहे हैं। शिकायतों के बाद जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर प्रशासन ने बुधवार की सायं नगर पालिका, पर्यटन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जल संस्थान, ऊर्जा निगम के साथ संयुक्त निरीक्षण अभियान शुरू किया। एसडीएम प्रमोद कुमार, ईओ राहुल आनंद के नेतृत्व में मल्लीताल क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान होटल नैनीताल इन में टीम को अनियमितताएं नजर आईं। बिना पर्यटन विभाग में पंजीकरण के होटल का संचालन के साथ होटल के कमरों, तैनात कर्मचारियों का कोई लिखित ब्योरा नहीं मिला। जिसको देखते हुए अधिकारियों ने होटल को सील कर दिया। एसडीएम प्रमोद कुमार ने होटल संचालक को संबंधित दस्तावेज पूरे कर पेश करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें