फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल टिकटों की ब्लैक करने वाला एक और दलाल धरा

Wed, 11 May 2016 01:24 AM IST
लालकुआं(नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं(नैनीताल)। रेलवे की तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक और दलाल को आरपीएफ  की विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों दबोचा है। उससे सात टिकट बरामद किए गए हैं। आरोपी दलाल का रेलवे अधिनियम 143 के तहत चालान किया जा गया है। इधर, आरपीएफ के मुताबिक लंबे समय से रेल टिकटों की कालाबाजारी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विशेष अभियान चलाया गया है। 
विज्ञापन


रेलवे पीआरएस से तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले शातिर अपराधी को रेलवे स्पेशल विजिलेंस टीम ने नैनीताल से गिरफ्तार किए जाने की घटना को अभी दो सप्ताह भी नही हुआ है कि एक और टिकट ब्लैक करने वाले को जीआरपी ने दबोचने का दावा किया है। आरपीएफ विजिलेंस टीम का नेतृत्व कर रहे एसआई रणदीप कुमार ने मंगलवार को खानचंद मार्केट हल्द्वानी में कोरियर का काम करने वाले पुष्पेंद्र कुमार को रंगे हाथों दबोच लिया। जिसके पास से आरपीएफ को हल्द्वानी टिकट काउंटर से निकाले गये दो तत्काल टिकट व पांच ई टिकट बरामद हुए हैं।

आरपीएफ टीम ने आरोपी युवक से पूछताछ कर रेल कर्मियों से भी जानकारी ली है। आरपीएफ ने स्टेशन स्थित कोतवाली में रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मामला पंजीकृत किया है। आरपीएफ निरीक्षक रणदीप सिंह के मुताबिक पुष्पेंद्र तीन साल से टिकट की कालाबाजारी के कारोबार में लिप्त बताया गया है। इधर, आरपीएफ कमांडर एसकेएस राठौर के मुताबिक रेल टिकटों की कालाबाजारी करने वालों की धरपकड़ के लिए स्पेशल विजिलेंस टीम बनायी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें