फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक स्कूलों पर छापे, अनियमितताएं मिलीं  

Sat, 22 Jul 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
विज्ञापन
School - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को आधा दर्जन से अधिक पब्लिक स्कूलों पर छापे मारे। दो स्कूलों में भारी अनियमितताएं मिली हैं। दोनों स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। 
विज्ञापन


मुख्य शिक्षाधिकारी केके गुप्ता, जिला माध्यमिक शिक्षाधिकारी हीरा लाल गौतम, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक गोपाल स्वरूप भारद्वाज, खंड शिक्षाधिकारी हरेंद्र मिश्रा और उप खंड शिक्षाधिकारी चंपा भौर्याल ने शुक्रवार को एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती एकेडमी, एवीएम स्कूल में छापा मारा।

मुख्य शिक्षाधिकारी गुप्ता ने बताया कि एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा नौ के दो, कक्षा ग्यारह के दो और कक्षा सात के एक छात्र से काशनमनी के एक-एक हजार रुपये जमा कराने के प्रमाण मिले। स्कूल प्रबंधन ने लिखकर दिया है कि अभिभावकों को काशनमनी की राशि वापस करेंगे।
विज्ञापन


बताया कि अध्यापक-अध्यापिकाओं के वेतन में गड़बड़ी मिलने के साथ ही प्रवेश संबंधी अनियमितता मिली है। पूरे मामले की जांच की जाएगी। साथ ही स्कूल प्रबंधन को नोटिस दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एवीएम स्कूल लामाचौड़ और सरस्वती एकेडमी में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। कहा कि सरस्वती स्कूल की व्यवस्था अच्छी थी और सबकुछ ऑनलाइन मिला। 

दूसरी ओर खंड शिक्षाधिकारी मिश्रा ने बताया कि आनंदा एकेडमी की मान्यता कक्षा आठ तक है मगर नौंवी और दसवीं की कक्षाएं चल रही हैं। खास बात ये है कि नौंवी और दसवीं के छात्र-छात्राओं का पंजीकरण दूसरे स्कूलों में कराया जा रहा है।

ऐसे स्कूल के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वेतन और प्रवेश संबंधी मामलों में भी तमाम खामियां मिली हैं। स्कूल प्रबंधन वार्षिक चार्ज का विवरण नहीं दे सका। नोटिस देने के साथ ही पूरे मामले की जांच की जाएगी। 

मिश्रा ने बताया कि बताया कि निर्मला कान्वेंट और सेंट थेरेसा में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। सेंट थेरेसा में लोगोे बदलने की शिकायत मिली थी जो सही पाई गई। मगर किसी भी छात्र को ड्रेस बदलने को नहीं कहा गया है। छात्र-छात्राएं पुरानी ड्रेस भी पहनकर आ रहे हैं।

बताया कि पीएसएन स्कूल में काशनमनी और री एडमिशन फीस संबंधी कोई गड़बड़ी नहीं मिली, जबकि अभिलेखों में कुछ खामियां मिली हैं और उसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें