फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की अल्मोड़ा रैली होगी ऐतिहासिक : नैनवाल

Sun, 31 May 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। अल्मोड़ा में आगामी चार जून को आयोजित होने वाली नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जनसभा को सफल बनाने के लिए शनिवार को बेतालघाट ब्लॉक के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने खैरना में बैठक की। पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि अल्मोड़ा रैली ऐतिहासिक होगी। देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, महिला अपराधों और जनहित के मुद्दों को लेकर राहुल गांधी लगातार संघर्ष कर रहे हैं। नैनीताल जनपद से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक रैली में पहुंचेंगे। बैठक में गांव स्तर पर कार्यकर्ताओं की टोलियां गठित कर रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, ब्लॉक अध्यक्ष जमुना दत्त कत्यूरा, जंग बहादुर सिंह महरा, राजेंद्र त्रिपाठी, ब्लॉक प्रभारी भुवन तिवारी, देवेंद्र बिष्ट, गोपाल गड़िया, ज्येष्ठ प्रमुख रणजीत जीना, जिला महामंत्री तरुण कांडपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें