लालकुआं। व्यापार मंडल नगर इकाई के अध्यक्ष, महामंत्री सहित छह पदों पर चुनाव को लेकर 31 मई को मतदान होगा। व्यापार मंडल नगर इकाई के मतदान को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार सुबह नौ बजे से शुरू होगा मतदान दोपहर तीन बजे तक चलेगा और चार बजे के बाद मतगणना होगी। मतदान को लेकर शांति बनाए रखने के लिए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा और रणजीत बोरा के मुताबिक मतदान केंद्र पर मोबाइल ले जाना प्रतिबंध रहेगा। बैलेट पेपर से होने वाले चुनाव में लगभग 1060 से अधिक व्यापारी अपने मत का प्रयोग करेंगे।