नैनीताल। नैनीताल झील के किनारे बन रहे छह कंक्रीट हट्स का विरोध तेज हो गया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन ने इन निर्माणों को झील की सुंदरता और अस्तित्व के लिए खतरा बताया है। पुनीत टंडन ने आरोप लगाया कि कुछ हट्स झील के बेहद निकट या लगभग ऊपर बनाए गए हैं। उन्होंने लाइब्रेरी क्षेत्र के पास बन रहे हट का जिक्र किया। टंडन ने कहा कि निर्माण का मलबा सीधे झील में जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि हट्स न हटने पर वह उच्चतम न्यायालय का रुख करेंगे। जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने कहा कि ये पहाड़ी शैली के टिकट काउंटर हैं। उन्होंने बताया कि पुराने टिन के काउंटरों को इनके बनने के बाद हटा दिया जाएगा। भंडारी ने दावा किया कि कोई अतिरिक्त निर्माण नहीं किया गया है।