फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एसआईआर प्रक्रिया के चलते ध्वस्त नहीं हो पाए अतिक्रमण

Tue, 30 Jun 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। जिला प्रशासन श्री कैंची धाम तहसील क्षेत्र में चिह्नित 20 अतिक्रमण को ध्वस्त नहीं कर पाया है। प्रशासन की ओर से पूर्व में अतिक्रमण करने वालों को नोटिस देकर स्वयं ही कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक इन्हें ध्वस्त नहीं किया गया है। एसडीएम अनुराग आर्या ने बताया कि कैंची धाम, खैरना, गरमपानी और बेतालघाट क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भेजे गए थे। टीम की ड्यूटी एसआईआर प्रक्रिया में लगने के चलते कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही क्षेत्र से अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें