फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लोअर मॉल रोड पर कार्य में देरी पर लोनिवि ने दिया नोटिस

Sat, 15 Nov 2025 02:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। लोअर मॉल रोड पर स्थायी ट्रीटमेंट कार्य धीमी गति से करने पर लोक निर्माण विभाग ने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में लोअर माॅल रोड का लगभग 25 मीटर हिस्सा टूट कर झील में समा गया था। शासन की ओर से अस्थायी उपचार के लिए 82 लाख का बजट भी जारी किया गया था लेकिन सड़क को अस्थायी उपचार भी ठीक से नहीं मिल पाया था। बीते वर्ष टीएचडीसी के विशेषज्ञों के अध्ययनों के बाद लगभग चार करोड़ की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी थी जिस पर शासन की ओर से 40 मीटर के टूटे हिस्से के लिए 3.48 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया था। इस कार्य का ठेका स्टारकॉन इन्फ्रा प्रोजेक्ट इंडिया प्रा.लि. दिल्ली को दिया गया था। लंबे समय बाद कार्यदायी संस्था की ओर से कार्य शुरू किया गया। लोनिवि के सहायक अभियंता तुला राम टम्टा ने बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से काम में देरी करने पर नोटिस जारी किया गया है। बताया कि एक सप्ताह में कार्य में तेजी नहीं लाई गई तो दूसरी संस्था को कार्य दे दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें