रामनगर। नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 14 साल की पुत्री शुक्रवार को रामनगर जा रही थी। इस दौरान हाथीडंगर निवासी बादशाह ने उसका रास्ता रोक लिया। युवक ने उनकी पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घर आने के बाद उसने आप बीती परिजनों को सुनाई। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद