फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लोनिवि को गौला नदी में काम करने की अनुमति मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। चोरगलिया रोड की सुरक्षा के लिए लोक निर्माण विभाग को गौला नदी में काम करने की अनुमति मिल गई है। अब लोनिवि सुरक्षा दीवार और बचाव कार्य जल्द शुरू करेगा। ''जिस रोड के लिए सांसद, आयुक्त ने की भागदौड़, उस पर वन विभाग का अड़ंगा'', शीर्षक से अमर उजाला ने इस मुद्दे को शनिवार को अंक में प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद यह त्वरित कार्यवाही सामने आई है।
विज्ञापन


पिछले साल बरसात में गौला नदी के उफान पर आने से चोरगलिया रोड का बड़ा हिस्सा नदी में समा गया था। इससे तीन जिलों को जोड़ने वाले इस मार्ग पर आवाजाही का संकट खड़ा हो गया। वाहन चालकों को काठगोदाम के रास्ते होकर चोरगलिया जाना पड़ा था। इस सड़क के बचाव के लिए सिंचाई विभाग ने सुरक्षा दीवार बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन इसे मंजूरी नहीं मिल पाई। इस पर लोनिवि ने प्रस्ताव तैयार कर गौला नदी किनारे से सुरक्षा कार्य किए जाने के लिए जिला प्रशासन को सौंपा था। काफी जद्दोजहद के बाद शासन से 1.87 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई। लोनिवि ने टेंडर करा दिया और काम करने के लिए नदी में पोकलैंड उतार दी, लेकिन वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच बगैर अनुमति काम करने से रोक दिया था। अब जिला प्रशासन ने लोनिवि को गौला में मशीनों के साथ काम करने की अनुमति दे दी है।

लोनिवि को नदी में मशीनों से काम करने की अनुमति पूर्व में ही दे दी गई थी लेकिन वन विभाग ने इसे नहीं माना। अब लोनिवि को जिला प्रशासन की ओर से फिर अनुमति दे दी गई है। रविवार से कार्यदायी संस्था सड़क बचाव संबंधी निर्माण कार्य शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल साह, एसडीएम हल्द्वानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें