फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आठ को पूर्णिमा व्रत, नौ को मनाया जाएगा रक्षाबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आस्था, विश्वास, शक्ति, रक्षा, सामंजस्य, प्रेम, रिश्तों की पवित्र डोर का पर्व रक्षाबंधन नौ अगस्त को मनाया जाएगा। भद्रा न होने के कारण इस दिन दिनभर राखी पर्व मनाया जा सकता है। जनेऊ धारण के लिए दोपहर 1:25 बजे से पूर्व का समय बेहद शुभ है। आठ अगस्त को पूर्णमासी का व्रत रहेगा। श्रवण नक्षत्र युक्त श्रावणी पूर्णिमा होने से यह दिन विशेष पुण्यदायी है। श्रवण नक्षत्र से युक्त पूर्णिमा को महश्रावणी कहते हैं।
विज्ञापन

बुद्धिबल्लभ पंचांग के संपादक आचार्य पवन पाठक ने बताया कि इस दिन रक्षाबंधन पर्व और यजुर्वेदी ब्राह्मणों का उपाकर्म संस्कार एक साथ मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि दिन भर विद्यमान रहेगी और भद्रा का कोई दोष नहीं है। वहीं उपाकर्म संस्कार शास्त्रीय परंपरा अनुसार मध्याह्न से पूर्व करना उचित रहेगा। ज्योतिष त्रिभुवन उप्रेती ने बताया कि इस वर्ष आठ अगस्त को दोपहर 2:12 बजे तक चतुर्दशी तिथि रहेगी और उसके बाद पूर्णिमा तिथि शुरू होगी जो दूसरे दिन नौ अगस्त को दोपहर 1:25 बजे तक रहेगी। इस दिन गायत्री जयंती, संस्कृत दिवस भी मनाया जाएगा। पूर्णिमा का व्रत शुक्रवार आठ अगस्त को रहेगा। पर्व के दिन नौ अगस्त को पूर्णिमा होने से स्नान, दान, उपाकर्म, रक्षाबंधन के लिए दिन विशेष शुभ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें