रामनगर। पार्टी की ओर से भाजपा नेता पूरन नैनवाल को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित होने वाले अटल स्मृति वर्ष आयोजन का नैनीताल जिले का सह-संयोजक नियुक्त किया है। पूरन नैनवाल ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम को पूरे उत्साह से मनाया जाएगा।