गौलापार (नैनीताला)। वेंडी स्कूल में वार्षिक उत्सव ‘सांस्कृतिक संगम 2025’ का आयोजन हुआ। शुभारंभ विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, भाजपा स्टेट सेल इंचार्ज कौस्तुभानंद जोशी, जिला पंचायत सदस्य लीला बिष्ट, विद्यालय के संस्थापक पूरन चंद्र बवाड़ी ने किया। विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, योगा, स्वागत गीत, साइंस का जादू समेत तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।