लालकुआं (नैनीताल)। अमृतसर के लिए ट्रेन संचालन शुरू होने पर पंजाबी महासभा और श्री गुरु सिंह सभा ने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट का स्वागत कर ट्रेन नियमित चलाने की मांग की।
लालकुआं रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाबी महासभा के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह और श्री गुरु सिंह सभा लालकुआं के अध्यक्ष सरदार हरबंस सिंह के नेतृत्व में पंजाबी समुदाय ने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट को शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अमृतसर के लिए रेलगाड़ी चलने से उन्हें तीर्थ स्थलों पर आसानी से जाने का अवसर प्राप्त होगा। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी हेमंत नरूला, राजकुमार सेतिया, रुद्रपुर के विधायक शिव अरोड़ा, लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, डॉ मनोहर लाल, आशीष भाटिया, संजय अरोड़ा, अनूप भाटिया, गोपाल बत्रा आदि मौजूद रहे।