फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब ने उत्तराखंड और जम्मू- कश्मीर ने हरियाणा को हराया

विज्ञापन
हल्‍द्वानी गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अतंरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित संतोष ट्राफी नेशनल फु
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित हीरो संतोष ट्रॉफी फुटबाल टूर्नामेंट नार्थ जोन के तीसरे दिन जम्मू कश्मीर और पंजाब ने मैच जीते। जम्मू कश्मीर ने हरियाणा और पंजाब ने उत्तराखंड को हराया।
विज्ञापन

ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन और उत्तराखंड स्टेट फुटबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में मंगलवार को पहला मैच जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के मध्य खेला गया। इस मैच में जम्मू-कश्मीर ने हरियाणा को 04-01से शिकस्त दी। दूसरा मैच उत्तराखंड और पंजाब की टीम के बीच खेला गया। पंजाब की टीम मध्यांतर तक एक गोल से आगे थी। उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने गोल के लिए दमखम लगाया मगर कामयाबी नहीं मिली।
पंजाब के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मध्यांतर के बाद एक और गोल दाग कर दो-शून्य से मैच जीत लिया। इस दौरान महासचिव उत्तराखंड स्टेट फुटबाल एसोसिएशन आरिफ अली, वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ी महेंद्र सिंह फर्सवाण और मैच कमिश्नर घनश्याम भूरे, वैंडी डिसूजा आदि मौजूद रहे। बुधवार को उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के बीच मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें