फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लालकुआं-बेंगलुरु के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन 10 से

Sun, 04 Jan 2026 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। यात्रियों की सुविधा और लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए रेल प्रशासन ने लालकुआं से बेंगलुरु के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 10 जनवरी से 05074 लालकुआं–बेंगलुरु एक्सप्रेस स्पेशल का संचालन किया जाएगा। रेलवे ने इस विशेष ट्रेन को आरक्षण प्रणाली में भी सूचीबद्ध किया है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन लालकुआं से शाम 5:55 बजे बजे प्रस्थान करेगी और लगभग 2625 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए तीसरे दिन केएसआर बेंगलुरु पहुंचेगी। यह ट्रेन लंबे रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी। 05074 लालकुआं-बेंगलुरु एक्सप्रेस आमतौर पर विशेष किराया वाली पूजा स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित की जाती है। लालकुआं से चलने वाली यह ट्रेन किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, हाथरस, मथुरा तथा आगरा कैंट होकर बेंगलुरु जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें