हल्द्वानी। करीब आठ महीने बाद मंगलवार से शहर में पब्लिक स्कूल एसोसिएशन से जुड़े स्कूल खुल जाएंगे। पीएसए अध्यक्ष कैलाश भगत ने बताया कि सिर्फ 10वीं और 12वीं की कक्षाएं ही संचालित होंगी। स्कूल सुबह नौ से 12 बजे तक खुलेंगे। स्कूल बसें नहीं चलेंगी। अभिभावकों को ही बच्चों को स्कूल तक पहुंचाना होगा। कोरोना के मद्देनजर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। स्कूल में आइसोलेशन रूम बनाया जाएगा। छात्रों को शिक्षा के साथ कोविड से बचाव के संबंध में जानकारी भी दी जाएगी। एक कक्ष में 10 से 12 बच्चे ही बैठेंगे। आवाजाही के लिए अलग-अलग मार्ग होंगे। नियमित रूप से ऑनलाइन क्लास भी होगी। सिंथिया स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवींद्र रौतेला ने बताया कि स्कूल को रोजाना सैनिटाइज किया जाएगा। (माई सिटी रिपोर्टर)