कालाढूंगी। धोखाधड़ी और चेक बाउंस के आरोप में पुलिस ने बुधवार को पीटीए अध्यक्ष को किया गिरफ्तार है। आरोपी को कोेर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया।
कोटाबाग पुलिस चौकी इंचार्ज रमेश चंद्र पंत ने बताया कि आरोपी ललित भट्ट निवासी कोटाबाग आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज कोटाबाग का पीटीए अध्यक्ष है। उसके खिलाफ कई लोगों ने धोखाधड़ी और चेक बाउंस के आरोप लगाए थे। बुधवार को पवलगढ़ निवासी दीपू की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी को कोटाबाग के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। संवाद