फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दो गैंग के बीच होने वाली झड़प टली

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आईटीआई गैंग के युवक को पीटने जा रहे फूलचौड़ गैंग के एक युवक को कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात धर दबोचा। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस मिला। चार बाइक पर सवार उसके अन्य साथी भागने में कामयाब हो गए। दोनों गैंगों के बीच कुछ दिन पहले बिड़ला स्कूल के पास फायरिंग हुई थी। हल्द्वानी कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने फूलचौड़ इंटर काॅलेज की ओर जा रहे चार बाइक पर सवार युवकों को रोका। पुलिस को देख वह भागने लगे। शिव दुर्गा विहार ईसाई फार्म कॉलोनी के मोड़ के पास एक बाइक अनियंत्रित हुई और पीछे बैठा युवक गिर गया। टीम ने उसे पकड़ लिया। उसका साथी बाइक चालक भाग गया। पकड़े गए लड़के ने अपना नाम निर्मल कोहली निवासी छड़ायल बताया। उसके पास 315 बोर का तमंचा और कारतूस मिला। उसने बताया कि फूलचौड़ गैंग के राहुल थापा के साथ आईटीआई गैंग के कमलेश ने मारपीट की थी। वह लोग कमलेश और उसके लड़कों को पीटने जा रहे थे। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


गैंग जैसी कोई बात नहीं है। एक युवक को तमंचे और कारतूस के साथ पकड़ा गया है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। - प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें