फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर ओखलकांडा ब्लॉक में धरना

विज्ञापन
ओखलकांडा ब्लॉक में मांगों को लेकर धरने पर बैठे जनप्रतिनिधि और ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा और धारी ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सोमवार को विभिन्न मांगों के लिए ओखलकांडा ब्लॉक मुख्यालय में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार ओखलकांडा और धारी ब्लॉक की समस्याओं को गंभीरता से हल नहीं कर रही है।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने पुडगांव-देवलीधार मोटर मार्ग में डामरीकरण, देवलीधार-सुरंग मार्ग के अवशेष 1 किमी मार्ग में वित्तीय स्वीकृति, पुडगांव-देवलीधार मार्ग का नाम लोक गायक ताराराम के नाम करने, कारगिल शहीद इंद्र सिंह बर्गली ओखलकांडा-खनस्यूं मार्ग का निर्माण कार्य, पदमपुरी-हैड़ाखान-काठगोदाम मार्ग में निर्माण के लिए साननी गधेरे में पुल की वित्तीय स्वीकृति की मांग की। इस दौरान गीता लमगड़िया, हेमलता रूवाली, अनीता नयाल, खीम सिंह बिष्ट, कमल बोहरा, सुनील कुमार, नरेश खनवाल, केशर कुमार, उमेश चिलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें