फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरो नदी में सीवर का गंदा पानी डालने से भड़के क्षेत्र के जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
खीरो नदी में सीवर डालने से गुस्साए खीरो घाटी संघर्ष समिति के लोग एसडीएम से वार्ता करते हुए। अमर उ? - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। खीरो नदी में सुलभ शौचालय और आवासीय भवनों के सीवर आदि का गंदा पानी डाल दिए जाने से लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनप्रतिनिधियों ने यहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि 31 दिसम्बर तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण खीरो घाटी संघर्ष समिति के बैनर तले एक जनवरी से तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

बता दें कि नगर की खीरों नदी से बनी सात पेयजल योजनाओं में दूषित पेयजल आने से आक्रोशित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने इसी माह चार दिसंबर को एसडीएम और नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा था। लेकिन समाधान नहीं हुआ।
आक्रोशित खीरोघाटी विकास संघर्ष समिति ने सोमवार को फिर से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। समस्या का 15 दिनों के भीतर निराकरण करने की मांग की है। जनप्रतिनिधियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से भी वार्ता की। ज्ञापन में कहा गया है कि, द्वाराहाट नगर क्षेत्र के अंतर्गत खीरो नदी बहती। जिससे कुछ ही दूरी पर ग्राम पंचायतों के लिए पेयजल योजनाएं बनी हैं।
विज्ञापन

नदी के पास नगर पंचायत द्वाराहाट अंतर्गत कुछ आवासीय भवन और सुलभ शौचालय हैं। उनके सीवर का गंदा पानी नदी में डाला गया है। जिससे नदी का पूरा पानी दूषित हो रहा है। ज्ञापन भेजने वालों में चंद्र शेखर जोशी, खीरो घाटी संघर्ष समिति अध्यक्ष लक्ष्मण किरौला, उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश भट्ट, दीपक अधिकारी, कूना के प्रधान नरेंद्र देव, सलना के प्रधान नरेंद्र अधिकारी, भूपाल पुरी, बसेरा प्रधान खीम पुरी, राजेन्द्र किरौला, गिरधर किरौला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें