फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: प्रस्तावित चांदनी पर्यटन जोन के विरोध में डीएफओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन

Tue, 18 Feb 2025 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की बैलपड़ाव रेंज में प्रस्तावित चांदनी जोन के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन तेज कर दिया है। सोमवार को जोन के प्रस्ताव को रद्द करने की मांग को लेकर ग्रामीण बड़ी संख्या में डीएफओ कार्यालय पहुंचे। डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या के नहीं होने पर ग्रामीणों ने डीएफओ कार्यालय के बाहर धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। बाद में उन्होंने एसडीओ संदीप गिरि को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

रविवार को चांदनी जोन के विरोध में गैबुआ में हुई महापंचायत के बाद सोमवार को छोई, टेड़ा, क्यारी, गैबुआ आदि गांवों के ग्रामीण व जनप्रतिनिधि डीएफओ कार्यालय पहुंचे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब डीएफओ कार्यालय में नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा और वे डीएफओ कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने कहा कि जंगलों में लगातार खुल रहे जोन मानव-वन्यजीव संघर्ष को बढ़ा रहे हैं।
चांदनी जोन खुलने से 25 से अधिक गांवों में मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा बढ़ जाएगा। इसे देखते हुए ग्रामीण जोन को नहीं खोलने की मांग कर रहा है। आरोप लगाया कि ग्रामीणों के इतने उग्र विरोध के बावजूद भी अधिकारी जोन को खोलने की जिद पर अड़े हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन करने वालों में अभिनव बिष्ट, नवीन सती, सचिन कुमार आर्या, नवीन भट्ट, दिनेश चंद्र कृपाल सिंह, नीरज बिष्ट, नीहाल सिंह, बलवंत सिंह, आनंद सिंह नेगी, मुकेश बिष्ट, मोहित शर्मा, संजय सती, पीयूष बिष्ट, योगी बोरा, विजय पंवार आदि थे।
विज्ञापन

28 फरवरी को डीएफओ कार्यालय के बाहर करेंगे प्रदर्शन
पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने बताया कि चांदनी जोन को नहीं खोलने और प्रस्ताव को रद्द करने को लेकर एसडीओ को ज्ञापन दिया गया। बताया कि 27 फरवरी तक मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 28 फरवरी को ग्रामीण बड़ी संख्या में डीएफओ कार्यालय के बाहर उग्र प्रदर्शन करेंगे।

कोट
चांदनी जोन को नहीं खोलने को लेकर ग्रामीणों का ज्ञापन मिला है। ज्ञापन को उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - संदीप गिरि, एसडीओ, तराई पश्चिमी वन प्रभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें