फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सैलानियों के वाहनों को रोकने पर विरोध

Mon, 20 May 2024 05:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल के तल्लीताल डांठ में सैलानियों के वाहनों को रोक लगाया बैरियर। संवाद - फोटो : नैनीताल के तल्लीताल डांठ में सैलानियों के वाहनों को रोक लगाया बैरियर। संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। पर्यटन नगरी में ग्रीष्मकालीन पीक सीजन रफ्तार पकड़ ही रहा था कि तल्लीताल डांठ में पुलिस ने बैरियर लगा दिया। इस दौरान गुस्साएं पर्यटन कारोबारियों ने विरोध किया तो लगभग एक घंटे बाद बैरियर को हटाया गया। जिसके बाद सैलनियों को नैनीताल में प्रवेश दिया गया। कारोबारियों का आरोप है कि बेवजह सैलानियों को परेशान कर अन्य क्षेत्रों की ओर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही नैनीताल, भीमताल, भवाली, सातताल और नौकुचियाताल आदि क्षेत्रों मेेें सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। इधर, वाहनों का दबाव देख दोपहर बाद तल्लीताल डांठ में पुलिस ने बैरियर लगा दिया और वाहनों को वापस रूसी बाईपास से होते हुए नारायण नगर में वाहन पार्क कर प्रवेश करने को कहा गया। जब इसकी भनक पर्यटन कारोबारियों को पड़ी तो वह मौके पर पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। बाद में पुलिस कर्मियों ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बैरियर हटाया। कारोबारियों का कहना है कि तल्लीताल डांठ में जब बैरियर लगाया गया तो करीब ढाई से तीन सौ वाहनों को वापस भेजा गया। इसके साथ ही शहर के रूसी बाईपास व नारायण नगर में वाहनों को अस्थाई पार्किंग में रोका गया। यहां से शटल सेवा के माध्यम से सैलानी नैनीताल पहुंचे।
कैंची धाम के लिए भी चली शटल सेवा
नैनीताल। एसपी यातायात व क्राइम हरबंश सिंह ने बताया कि कैंची धाम के लिए शटल सेवा चलाई गई। उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग में भक्तों की उमड़ी भीड़ के चलते यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

-तल्लीताल डांठ में वाहनों के अत्यधिक दबाव तथा छोटी-बड़ी पार्किंग पैक होने पर मातहत अधिकारियों ने तात्कालिक व्यवस्था की थी। वाहनों का दबाव कम होने पर व्यवस्था पूर्व की तरह सुचारू कर दी गई।- हरबंश सिंह, एसपी यातायात व क्राइम।
यह बोला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
-बेवजह पुलिस प्रशासन की ओर से वाहनों को तल्लीताल में रोका गया। साथ ही सैलानियों से वापस रूसीबाई पास से नारायण नगर जाने को कहा गया। एसोसिएशन के विरोध करने पर वाहनों को शहर में प्रवेश दिया गया। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वह बेवजह अतिथियों को परेशान न करें।- दिग्विजय सिंह बिष्ट, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, नैनीताल।
-अनावश्यक वाहनों को तल्लीताल में रोकने की सूचना मिली। जबकि शहर की पार्किंग व मालरोड में वाहनों का दबाव कम था। जिसके बाद एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और विरोध दर्ज किया गया, तब जाकर वाहनों को शहर में प्रवेश दिया गया।- वैद साह, सचिव होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें