फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने से होगी आजीविका बेहतर, ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव ने किया भीमताल का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल/भवाली (नैनीताल)। केंद्र सरकार में ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव नागेंद्र सिन्हा ने शनिवार को भीमताल विकास भवन में गीतांजलि स्वयं सहायता समूह के हिलांस कैंटीन का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं की ओर से बनाए गए व्यंजनों की जानकारी ली।
विज्ञापन

स्वदेशी उत्पादों की स्टॉल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अधिक से अधिक बढ़ावा देने से आजीविका को बेहतर किया जा सकता है। उन्होंने एलईडी झालर, हस्तनिर्मित ऐपण, आंवला और आचार, मुरब्बा आदि पहाड़ी उत्पादों को देखा। इसके साथ उन्होंने भवाली स्थित शिप्रा नदी का निरीक्षण किया।
जहां उन्होंने शिप्रा के संरक्षण के लिए पौधारोपण, चैकडैम, तालाब सहित अन्य कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान सीडीओ नरेंद्र सिंह भंडारी, एडीएम सुरेंद्र सिंह जंगपांगी, डीडीओ रमा गोस्वामी, एपीडी संगीता आर्या, बीडीओ दिनेश दिगारी, बीडीओ रामनगर एनडी भट्ट, तहसीलदार भगवान सिंह, रेंजर मुकुल शर्मा, सुनीता सिंह आदि थे। उधर, जिला अधिकारियों की ओर से सचिव के कार्यक्रम की जानकारी न दिए जाने पर पत्रकारों ने नाराजगी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें