फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह नौ बजे प्रमोशन, दोपहर में एक बजे रिटायरमेंट की विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। सुबह नौ बजे प्रमोशन और उसी दिन दोपहर में एक बजे सेवानिवृत्त होने पर डॉक्टरों और स्टाफ ने रामनगर अस्पताल की नर्स को प्रमोशन के साथ रिटायरमेंट की भी शुभकामनाएं दी। यह भी संयोग ही रहा कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में जिस अस्पताल से नर्स की नौकरी शुरू की उसी रामनगर अस्पताल से उन्हें रिटायरमेंट की विदाई भी दी गई।
विज्ञापन

रामनगर अस्पताल में नर्स के पद पर तैनात ज्योति 1985 बेंच की है। उनकी नौकरी की शुरूआत रामनगर अस्पताल से हुई। इसके बाद काशीपुर, बागेश्वर, बाजपुर आदि अस्पतालों में भी उनकी तैनाती हुई। रिटायरमेंट से ठीक पहले उनकी तैनाती रामनगर अस्पताल फिर से हो गई।
31 मई 2020 को नर्स ज्योति का सेवाकाल समाप्त होने पर रामनगर अस्पताल में शनिवार को डॉक्टरों और अन्य स्टाफ ने उन्हें सादे समारोह में विदाई दी। इससे पहले उनका प्रमोशन होने पर उन्हें मेटन पद से भी सुशोभित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रशांत कौशिक ने कहा कि मेटन ज्योति ने निस्वार्थ भाव से अस्पताल में अपनी सेवाएं दीं, उनके सेवा कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। बताया कि शनिवार सुबह नौ बजे उनका प्रमोशन लेटर अस्पताल प्रशासन को मिला और 31 मई को रविवार होने के कारण उन्हें शनिवार को ही सादे समारोह में रिटायरमेंट की विदाई दी गई।
इस मौके पर डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, डॉ. जितेंद्र भट्ट, डॉ. राजीव पुनेठा, डॉ. मनी पुनिया, नर्सिंग अधीक्षिका कलेरा जैकब, नंदनी कोटिया, मरीना, अनीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें