फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार करने पर छात्रसंघ के दो दावेदारों को नोटिस

Sun, 24 Jul 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
चर्चा करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एमबीपीजी कालेज की सख्ती बावजूद छात्रसंघ चुनाव के संभावित प्रत्याशी प्रचार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को उपाध्यक्ष पद के संभावित दो प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार किया। इनमें से एक प्रत्याशी ने तो जुलूस तक निकाल दिया। इसको कालेज प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए दोनों प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा दूसरे प्रत्याशियों के चेस्ट कार्ड छीन लिए।
विज्ञापन


कालेज प्रशासन ने दोपहर एक बजे बाद छात्र-छात्राओं को कालेज परिसर से बाहर कर दिया। एमबी कालेज में शनिवार को बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही थी। दूर दराज से एडमिशन कराने पहुंचे छात्र-छात्राएं प्रवेश समितियों के समक्ष अपने अभिलेख दिखाकर एडमिशन कराने में लगे थे। मगर छात्रनेता चुनाव प्रचार करने में जुट गए। उपाध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशी अर्जुन सम्भल ने कालेज के मध्य गेट से जुलूस निकाल कर प्रचार शुरू कर दिया।

इसकी सूचना मिलने पर चीफ प्राक्टर डा. आरएस भाकुनी तुरंत अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे तथा छात्रों के जुलूस को तितर बितर कर दिया। चीफ प्राक्टर ने बताया कि पाबंदी के बावजूद जुलूस निकाल प्रचार करने पर अर्जुन सम्भल को नोटिस दिया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के दूसरे संभावित प्रत्याशी नवीन गोस्वामी भी प्रचार कर रहा था उसे भी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कई संभावित प्रत्याशियों के समर्थक चेस्ट कार्ड लगाकर आए थे जिसे जब्त कर लिया गया। इसी तरह कई समर्थक छात्रों से प्रचार संबंधी स्टीकर भी कालेज के प्राध्यापकों ने जब्त किए। दोपहर एक बजे बाद बाहरी तत्वों की भीड़ बढ़ने पर कालेज प्रशासन ने परिसर को पुलिस की मदद से खाली करा दिया। शनिवार को बाजार बंदी के कारण दोपहर बाद बाहरी तत्व बड़ी संख्या में कालेज मौज मस्ती करने आ जाते हैं। 

कालेज प्रशासन ने लगाई पाबंदी, जुलूस निकाला तो  होगी एफआईआर

एमबी कालेज प्रशासन ने छात्रसंघ की अधिसूचना जारी होने तक महाविद्यालय परिसर में चुनाव प्रचार, जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसकी सूचना भी नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। प्राचार्य डा. बीसी मेलकानी ने कहा है कि यदि कोई संभावित प्रत्याशी या छात्र इसका उल्लंघन करता हुआ पाया जाएगा तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिसर के अंदर व बाहर किसी भी प्रकार की चुनाव प्रचार सामग्री लगाना नियम विरुद्ध है, ऐसा पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। महाविद्यालय के परिचय पत्र के बिना कालेज परिसर प्रवेश न करें तथा शास्ता मंडल द्वारा परिचय पत्र मांगे जाने पर प्रस्तुत करना होगा। प्राचार्य ने बताया कि मुख्य गेट तथा उससे लगा छोटा गेट प्रात: 10 बजे से 2 बजे तक बंद रहेगा, इस अवधि में मध्य गेट से प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें