फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कर्मचारी सात को डीएम कार्यालय पर करेंगे धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद नैनीताल ने प्रांतीय आह्वान पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यालय पर गेट मीटिंग की। इस दौरान 18 सूत्री मांगे पूर्ण होने तक एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। साथ ही उक्त मांगों को यथा शीघ्र मंजूरी देने की मांग की। परिषद के जिलाध्यक्ष असलम अली ने बताया कि सात फरवरी को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रांतीय मुख्य संरक्षक बहादुर सिंह बिष्ट ने कहा सरकार की ओर से आए दिन तुगलकी फरमान जारी कर कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है। इस मौके पर गिरजेश कांडपाल, मोहित सनवाल, जगदीश चंद्र, शैलजा वर्मा, संजीव राम, दीपक बिष्ट, गणेश सिंह, कुलदीप, अभिराम पंत, पूरन पाठक, यशवंत सिंह, नरेंद्र सिंह नैनवाल, अकरम अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें