रामनगर। भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को सावित्रीबाई फुले सायंकालीन स्कूल में बच्चों ने रैली निकाली। यहां स्कूल संयोजक नवेंदु मठपाल आदि मौजूद रहे। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने आमडंडा खत्ते में डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष के संबंध में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। यहां चिंताराम, प्रभात ध्यानी, मेघा, पिंकी, नंदराम आर्य, बालकृष्ण चंद, सुभाष गोला आदि मौजूद रहे।