फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुमाऊंनी गीतों की प्रस्तुति ने मनमोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज और आरोह सांस्कृतिक कला समिति ने सोमवार को नैनीताल हिम शिखर लोकोत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दी गईं। आरोह सांस्कृतिक कला समिति की अध्यक्ष रीना आर्या के मार्गदर्शन में यह आयोजन हुआ। मनोज साह, ललित तिवारी, विमल चौधरी और शोभा चारक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दीपा, अजय, शुभम, मोनिका, पवन, महेश, हेम, पीयूष, सुमित, माही और पीहू जैसे कलाकारों ने ओ लाली हो..., मैं तेरी चंदा.. आदि कुमाऊंनी गीतों की प्रस्तुति दी। दर्शकों ने कुमाऊं और गढ़वाल की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती प्रस्तुतियों का आनंद लिया। मोनिका और अजयकुमार ने गायन किया। दिलावर ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें