फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आईएससीबी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने प्रो. अजय रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। इंडियन सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्स एंड बायोलॉजिस्ट्स (आईएससीबी) ने देश के जाने-माने वैज्ञानिक एवं शिक्षाविद प्रो. (कर्नल) डीएस रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित किया है। उनके निर्वाचन की घोषणा आईएससीबी के 31वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान केआईआईटी विश्वविद्यालय भुवनेश्वर में की गई। आईएससीबी का उद्देश्य बहुविषयक शोध को बढ़ावा देना, युवा वैज्ञानिकों में अंतर्विषयी सहयोग की भावना विकसित करना, विज्ञान के अग्रणी क्षेत्रों में हो रहे नवीनतम शोध से समाज को अवगत कराना, तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करना है। प्रो. डीएस रावत आईएससीबी के यंग साइंटिस्ट अवार्ड तथा ड्रग रिसर्च में उत्कृष्ट योगदान के लिए आईएससीबी एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि वे आईएससीबी से दो राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले एकमात्र वैज्ञानिक हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें