फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मार्केटिंग के उत्पाद, मूल्य, स्थान और प्रचार हैं बुनियादी सिद्धांत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के इनोवेशन एवं इनक्यूबेशन सेंटर की ओर से इफेक्टिव सेल्स एंड मार्केटिंग स्ट्रेटेजी विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता प्रोफेसर अमित जोशी ने कहा कि मार्केटिंग के चार बुनियादी सिद्धांत हैं उत्पाद, मूल्य, स्थान और प्रचार। ये किसी भी मार्केटिंग रणनीति की नींव रखते हैं। शनिवार को हुए व्याख्यान में प्रो. जोशी ने बताया मार्केटिंग में लोगों को पहचानना और अलग अलग चैनल बनाने की जरूरत होती है। इससे पूर्व इनोवेशन एवं इनक्यूबेशन सेंटर के निदेशक प्रो. आशीष तिवारी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया। इस मौके पर प्रो. गीता तिवारी, डॉ. रीना सिंह, डॉ. हरी प्रिया पाठक, डॉ. लज्जा भट्ट, डॉ. श्रुति साह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें