फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिकाना हक की मांग को लेकर निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जमीन पर मालिकाना हक को लेकर डॉ. भीमराव आंबेडकर भूमिहीन मजदूर समिति के बैनर तले सुल्तान नगरी के लोगों ने आखिरी दिन भी धरना दिया और बाद में जुलूस की शक्ल में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महिलाएं तख्ती बैनर लेकर जुलूस में शामिल हुईं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सुल्तान नगरी में वर्षों से रह रहे भूमिहीनों को मालिकाना हक दिए जाने की मांग की। सभा में ग्रामीणों ने कहा कि 70 वर्षों से उनके साथ न्याय नहीं हो रहा है। उनकी पीढ़ियां गांव में रह रही हैं लेकिन उनको न्याय नहीं मिल रहा है। जन प्रतिनिधियों संजय डालाकोटी, बीना जोशी, नीरज रैक्वाल, भुवन कापड़ी ने भी धरना स्थल पर आकर आंदोलन को समर्थन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने देहरादून जाएगा। धरने में मोहन चंद्र, गंगा देवी, विपिन चंद्र, हंसी जोशी, दीवान राम, नवीन चंद्र, शेर राम, शांति देवी, तरुण आर्या, हरीश राम, जानकी देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें