फोटो - लालकुआं तहसील में एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसजन।
लालकुआं। गौला नदी में सुरक्षा दीवार और गुणवत्ता युक्त तटबंध निर्माण की मांग के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिंदुखत्ता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को तीन सूत्री ज्ञापन भी भेजा।
तहसील परिसर में आयोजित सभा को पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने संबोधित किया। कहा कि ग्रामीण लंबे समय से गौला नदी में सुरक्षा दीवार की मांग कर रहे हैं। कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, कुंदन सिंह मेहता व पूर्व दर्जा मंत्री राजेंद्र सिंह खनवाल ने तटबंधों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि हाल ही में बनाए गए अधिकतर तटबंध गौला के बहाव में ध्वस्त हो गए। वक्ताओं ने सभा के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित विज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कहा कि जलस्तर बढ़ने से इंद्रानगर, हाटाग्राम, संजय नगर, रावत नगर, खुरियाखत्ता, श्रीलंका टापू समेत कई गांवों में नुकसान के अलावा कई एकड़ उपजाऊ जमीन नदी में समा चुकी है। चेतावनी दी कि शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुष्कर सिंह दानू, महामंत्री प्रदीप सिंह बथ्याल, कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी, सूबेदार मेजर कुंदन सिंह मेहता, सतीश जोशी, राजेंद्र सिंह खनवाल आदि रहे।