फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के समर्थन में रामनगर में निकाला जुलूस

विज्ञापन
रामनगर हड़ताल के समर्थन में जुलूस निकालते विभिन्न संगठन के लोग। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में बुधवार को रामनगर में इंकलाबी मजदूर केंद्र और डेल्टा श्रमिक संगठन के बैनर तले जुलूस निकाला गया। एमडीएम कोर्ट परिसर में हुई सभा के बाद जुलूस खताड़ी एवं नगरपालिका होते हुए रानीखेत रोड पहुंचा और भवानीगंज चौराहे पर जाकर जुलूस का समापन हुआ। इस सभा और जुलूस में प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, परिवर्तनकामी छात्र संगठन, आपकी खिदमत के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

सभा में इंकलाबी मजदूर केंद्र के पंकज ने बताया कि पूरे देश में मजदूरों एवं कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की वजह से हो रही है। जब से केंद्र में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से लगातार श्रम कानूनों में संशोधन जारी है। सार्वजनिक संस्थानों का निजीकरण किया जा रहा है। कर्मचारियों को वीआरएस देकर निकाला जा रहा है। दो करोड़ रोजगार देने वाली मोदी सरकार ने रोजगार छीनना शुरू कर दिया है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। सभा में चंदन, तुलसी ने भी विचार रखे। इसके बाद डेल्टा के मजदूरों को उनके एक साल के बकाया वेतन और रोजगार की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। इस दौरान उमेर मोहम्मद, संदीप, चंपा देवी, ज्ञानेंद्र, बबीता, पूजा कुमारी, उबैद उल हक, भुवन, गोविंद, रवि, राज, अनिल, शांति देवी, सीमा, शन्नो, रजनी, दीपा, संतोष, कुलवंत, कविता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें